Author: 
Category: 
Pic Slider: 
इस मेकअप लुक के लिए हमें कुछ एक्स्ट्रा स्टेप्स और प्रोडक्ट्स की जरूरत होगी, लेकिन यकीन मानिए, यह आपको बहुत पसंद आएगा और आप पीछे पलटकर देखना नहीं चाहेंगे। तो शुरू करें?
- शुरूआत करें लिप्स को एक्सफोलिएट करने से और इसके लिए लिप्स पर लिप बाम लगाएं।
- कुछ मिनट के बाद अतिरिक्त बाम को टिशू से साफ कर लें।
- अब बहुत ज़रा-सा कंसीलर लें और इसे अपने होंठों पर लगाएं, ताकि कोई भी पिगमेंटेशन न रहे और आपको फ्लॉलेस बेस मिले।
- ब्राउन लिप पेंसिल लें, जो कि आपके नेचुरल लिप शेड से एक या दो शेड डार्क हो और इससे अपने लिप्स की लाइन बनाएं। लिप ब्रश या उंगली से लाइन को लिप्स के अंदर की ओर ब्लेन्ड करें।
- अब अपने पूरे लिप्स पर न्यूड लिपस्टिक लगाएं। इस लुक के लिए आप थोड़ा लाइट न्यूड शेड चुन सकती हैं।
- रेड लिपस्टिक से लिप्स के अंदर वाले पोर्शन पर एक छोटा-सा डॉट लगाएं। इसे अब इसे न्यूड लिपस्टिक के साथ ब्लेन्ड करें। आप इस लुक के लिए लिप स्टेन भी यूज कर सकते हैं, लेकिन रेड लिपस्टिक ज्यादा बेहतर रिज़ल्ट देगा।
- इसके बाद एक क्लीयर लिप ग्लॉस लगा सकते हैं या फिर चाहें तो मैट ही रहने दें।
लिक्विड लिपस्टिक इस ट्रेंड के लिए बेस्ट होती हैं। हमारी पसंद है Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Colour in Organic Nude and Lakmé Absolute Matte Melt Liquid Lip Colour in Firestarter Red। ये लिक्विड लिपस्टिक लगाने में बेहद आसान है और सेट होने से पहले यह ब्लेन्ड होने के लिए पर्याप्त समय भी देती है। Organic Nude कलर इंडियन स्किन टोन पर काफी जंचता है। Firecracker Red, रेड का सही शेड है, जो बहुत वायब्रेन्ट लगता है।
Pic Residence: 
L3 (Not for Search engine marketing): 
Pic Most View: 
Pic Mobile Residence Function: